25.1 C
Mandlā
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 183

निवेश प्रोत्साहन केंद्र में नेशनल एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच प्रोग्राम का हुआ सीधा प्रसारण

उद्योग संघो के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय स्थित निवेश प्रोत्साहन केंद्र में आज शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नेशनल एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलुरु में आयोजित इस कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितरामन, केंद्रीय मंत्री एमएसएमई जीतनराम मांझी ने संबोधित किया। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान निवेश प्रोत्साहन केंद्र में चैंबर ऑफ कॉमर्स मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, मिष्ठान्न एवं नमकीन क्लस्टर के अध्यक्ष कैलाश साहू, मिष्ठान नमकिन ट्रेडर संघ के अध्यक्ष हेमराज अग्रवाल, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विनीत रजक तथा उद्योग संघो के पदाधिकारी एवं बैंको के अधिकारी मौजूद रहे। नेशनल एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण जिला अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। 

error: Content is protected !!