19.9 C
Mandlā
Tuesday, November 3, 2026
Home Blog Page 1683

काबुली चना पालक

: रानी झा बिहार

सामग्री –
काबुली चना 250 ,पानी में रात भर भिगोया हुआ
पालक 250 ग्राम ,कटा हुआ ,
तेल या घी दो बडा चम्मच,
एक बडा प्याज़ कटा हुआ
4-5 कली लहसुन बारीक कटी,
साबुत धनिया,दो टमाटर कटे हुए, 3-4 लौंग,एक इंच दालचीनी,एक नींबू का रस,नमक स्वादानुसार,बारीक कटी धनिया पत्ती ।
विधि- चने को कुकर में पर्याप्त पानी के साथ,लौंग,दालचीनी,लहसुन और नमक डालकर उबले ।फिर धीमी आंच पर 40-50 मिनट तक पकायें ।एक पैन में तेल गर्म करें,बचा हुआ लहसुन,प्याज़ भूनें ।इसे अलग रख लें ।पके हुए चने से एक कप चना निकाल कर मिक्सी में पीस लें ।इसमें भूना हुआ प्याज़,लहसुन,नींबू का रस और एक चम्मच तेल मिला लें ।बचा तेल पैन में गर्म करके साबुत धनिया भून लें ।इसमें टमाटर और पालक डालकर भून लें,जब पालक अच्छे से पक जाये तब आप इसे चने में मिला दें ।
अब आपका चना पालक तैयार है ।इसे धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें ।

error: Content is protected !!