16.9 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1632

काबुली कद्दू

: रानी झा , बिहार

सामग्री :
कद्दू – 1 किलो
250 – ग्राम भीगा काबुली चना
2 – बड़ी शिमला मिर्च
4 – छुहारे
आधा प्याला इमली का गाढ़ा रस
एक छोटा चम्मच चीनी
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटा चम्मच गरम मसाला
तीन से चार बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
नमक स्वादानुसार
छौंक के लिए – एक छोटा चम्मच मेथी दाना
आधा चम्मच जीरा
आधी छोटी चम्मच सरसों के दाने
चुटकी भर हींग
आधा चम्मच बारीक कटा अदरक
दो से तीन हरी मिर्च
थोड़ा कड़ी पत्ता
बारीक कटी हरी धनिया

विधि _
भीगे काबुली चने को उबाल लें । कद्दू को चौकोर और शिमला मिर्च को लम्बे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल डालकर आंच पर चढ़ायें।
तेल गरम होने पर छौंक का मसाला तथा करी पत्ती डालकर चटकने दें। फिर अदरक हरी मिर्च तथा छुहारे डालकर एक मिनट भूनें। अब उसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर भूनें। अब उसमें कद्दू , शिमला मिर्च और काबुली चना डालकर भूनें । जब सब्जी अच्छे से भून जाएं, तो पानी डालकर कुकर में सेट कर लें और एक सीटी के बाद बन्द कर दें। जब कुकर थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसमें इमली का रस और चीनी डालकर धीमी आंच पर 5-6 मिनट पकाएं।
अब आपका कद्दू चना बनकर तैयार है। धनिया पत्ती डालकर चावल या रोटी के साथ परोसें।

error: Content is protected !!