16.9 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1629

जसवंत सिंह राजपूत हुए सम्मानित

मण्डला । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और गरिमा के साथ जिला मुख्यालय के पुलिसलाईन ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में कलेक्टर डॉ. सोनी सिडाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात् तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान गाया गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात् मुख्य अतिथि ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। कलेक्टर ने समारोह में शामिल सभी दलों के परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के पश्चात् अपने सधे कदमों से सभी दलों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मंच के सामने गुजरते हुए इन दलों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन का संदेश दिया। इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड मण्डला में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली मण्डला को नशा मुक्ति अभियान / ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्र में की गई प्रभावी कार्यवाही के लिए कलेक्टर मंडला एवं पुलिस अधीक्षक मंडला ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

error: Content is protected !!