16.9 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1624

बेसन की स्वादिष्ठ सब्जी

: रानी झा

बेसन
सामग्री –
2 – कटोरी बेसन
1/2 – कटोरी चावल का आटा
1- चम्मच पीसा हुआ जायफल
1-चम्मच पीसा आंवला
मोयन के लिए घी या तेल, नमक और मिर्च पाउडर स्वादानुसार
ग्रेवी बनाने के लिए –
3- बड़े आकार के प्याज, बारीक कटी
1-चम्मच लहसुन का पेस्ट
2- चम्मच पिसी घनिया
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 मिर्च पाउडर
1-चममच पीसा गरम मसाला
1/2 कटोरी दही, स्वादानुसार नमक
सजावट के लिए हरी कटी धनिया
विधि -लिखी गई सारी सामग्री को नमक, मिर्च मिलाकर मोयन डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें। एक बडे बर्तन में एक लीटर पानी उबाल लें।आटे के चार या पांच गोले बनाकर उबलते पानी में डाल दें।जब गोले उबलकर ऊपर आने लगें तो उसे पानी से निकाल कर अलग रख लें।
ग्रेवी बनाने के लिए –
कड़ाही में घी या तेल गरम कर, कटी प्याज को गुलाबी होने तक भून लें। उसमें लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर चला लें। उसमें हल्दी, धनिया,लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर तक चलाएं । फिर दही गरम मसाला और नमक डालकर भून लें।जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसमें अंदाज से पानी डालकर पका लें।
आटे के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। टुकड़े को ग्रेवी में डाल कर पांच मिनट तक उबलने दें। अब हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।(परांठे या रोटी के साथ परोसें)

error: Content is protected !!