29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1580

मृत होमगार्ड सैनिक के आश्रितों को 15 लाख की अनुग्रह राशि स्वीकृत

               विधानसभा निर्वाचन 2023 में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड सैनिक भूपत सिंह मरावी की मृत्यु हो जाने के कारण उनके आश्रितों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान भूपत सिंह मरावी सैनिक क्रमांक 78 जिला होमगार्ड मंडला की विधानसभा बिछिया के मतदान केन्द्र एकीकृत माध्यमिक शाला भिलवानी ग्राम किसली भिलवानी वनग्राम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी करते हुए स्वास्थ्य खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडला के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भूपत सिंह मरावी के आश्रितों को 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

error: Content is protected !!