29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1578

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री आदि तकनीकि अमला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं।

            कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी अपने विभाग के निर्माण कार्यों की समुचित मॉनीटरिंग करते हुए कार्य एजेंसी को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सीएम राईज स्कूल, आंगनवाड़ी भवन, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त कक्ष तथा विभिन्न कॉलेजों में हो रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द प्रारंभ कराएं। ड्राईंग तथा बजट आदि के संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों से समन्वय करें। समय सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले कार्यों की स्वीकृति निरस्त करने की कार्यवाही करें। उन्होंने नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों के भूमि आवंटन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, ईईपीआईयू जीपी पटले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!