25 C
Mandlā
Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 1544

खेलों इंडिया यूथ गेम्स’

मध्यप्रदेश ने जीती ओवरऑल चैम्पियन ट्राफी

हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राफी अपने नाम कर ली है। इस वर्ष खेलो इंडिया गेम्स में अन्य खेलों के साथ पहली बार मलखंभ को भी जोड़ा गया था। मध्यप्रदेश की टीम 5 स्वर्ण, 5 रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीत कर ओवरऑल चेम्पियन बनी हैं।

खेलो इंडिया में मध्यप्रदेश की बालिका टीम को ओवरऑल परफार्मेन्स के लिए स्वर्ण पदक तथा बालकों को रजत पदक मिला है। मध्यप्रदेश के पंकज गारगामा ने सबसे अधिक तीन स्वर्ण पदक जीते है। पंकज ने हैगिंग, रोप मलखंब में एक-एक स्वर्ण और ओवरऑल में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त सिद्धि गुप्ता ने पोल मलखंभ में स्वर्ण पदक, प्रणव कोरी ने पोल मलखंभ में रजत पदक तथा इंद्रजीत नागर ने रोप और हैगिंग मलखंभ में एक-एक रजत तथा ऑलराउंड में कांस्य पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश टीम की हर्षिता कनाडकर पोल मलखंभ में स्वर्ण पदक तथा रोप मलखंभ में कांस्य पदक जीता है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाडियों को ओवरऑल चैम्पियन बनने की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे खिलाड़ी देशज खेल में 12 पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वर्ष 2013 में पारंपरिक खेल मलखंभ को राज्य खेल घोषित करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 11 फीडर सेंटर संचालित हैं। खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र को हराकर अपना परचम लहराया है।

error: Content is protected !!