29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1541

कलेक्टर ने लिया परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा – मण्‍डला

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, कक्ष की उपलब्धता, प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षकों की ड्यूटी, बिजली, पेयजल सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियां पुख्ता कराएं, तथा समस्त बीईओ एवं एपीसी को परीक्षा केन्द्र आवंटित करते हुए शतप्रतिशत केन्द्रों की जांच कराते हुए संबंधित शिक्षकों की ब्रीफिंग कराएं।

error: Content is protected !!