29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1538

शासकीय आईटीआई में सुजुकी मोटर का प्लेसमेंट ड्राइव 8 फरवरी को – मण्‍डला

  शासकीय आईटीआई मंडला में 8 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से सुजुकी मोटर कम्पनी, गुजरात द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, ट्रेक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रेड से आईटीआई पास प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष है, केवल पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा सीटीसी 21000 रूपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, 10वी, 12वी एवं आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड के दो फोटोकॉपी, तीन पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं शैक्षणिक बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

error: Content is protected !!