22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1522

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार के मुख्य आतिथ्य में 4 फरवरी को होगा “जनपद संस्कृत सम्मेलन” – भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार के मुख्य में 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे भोपाल के वैशालीनगर स्थित राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में “जनपद संस्कृत सम्मेलन” कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में नृत्य, संस्कृत नाटक, वास्तु प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी सहित विविध गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं संस्कृत भारती मध्यभारत, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल के अध्यक्ष भरत बैरागी, क्षेत्र संगठन मंत्री संस्कृत भारती मध्यक्षेत्र प्रमोद पंडित, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय, करुणाधाम आश्रम भोपाल के पं. सुदेश शांडिल्य, संस्कृत भारती के प्रांताध्यक्ष एवं अपर संचालक पशुपालन विभाग सीहोर डॉ. अशोक भदौरिया सहित विभिन्न अधिकारी-पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!