22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1520

नशा मुक्ति अभियान’ अंतर्गत जिले में सघन कार्यवाही जारी – मण्‍डला

मंडला जिले में 2 से 7 फरवरी 2024 तक विशेष ’नशा मुक्ति अभियान’ संचालित किया जा रही है। इसी क्रम रपटाघाट, चौपाटी एवं जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, चाइल्डलाइन, सामाजिक न्याय विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग तथा शौर्य दल के द्वारा चौपाटी, अस्पताल तथा रपटाघाट का निरीक्षण करते हुए दो बालिका एवं एक बालक की काउंसलिंग गई। गठित दल ने बताया कि पंचनामा तैयार करते हुए तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में जांच कराया गया। साथ ही दो बालिकाओं को बालिकागृह और एक बच्चे को बालग्रह में भेजने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसीईओ जिला पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग क्षमा सराफ, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!