22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1514

उड़नदस्तों ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण – मण्‍डला

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत 5 फरवरी को कक्षा दसवी हिन्दी विषय के प्रश्नपत्र में 15153 परीक्षार्थियों में से 14747 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। आज 406 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में बोर्ड की परीक्षाएं कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से शांतिपूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न कराई जा रही है। परीक्षा केन्द्रों का जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल एवं विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दल के द्धारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिले के 95 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों को उनके लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्र एवं पुलिस थाना में समय पर उपस्थित होकर गोपनीय सामग्री का सुरक्षित परिवहन कराया गया। नकल प्रकरणों की संख्या निरंक रही।

error: Content is protected !!