22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1508

प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करें – डॉ. सिडाना – मण्‍डला

सौर ऊर्जा सिचाई से आजीविका को बेहतर करने पर हुई चर्चा

               सौर ऊर्जा सिंचाई के माध्यम से बाड़ी मॉडल (comprehensive Homestead model) से आजीविका को बेहतर करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करें। पात्रता के आधार पर हितग्राहियों का चयन करें। हितग्राहियों को प्रेरित करने के लिए एक्पोजर विजिट कराएं। उन्होंने हितग्राहियों के प्रशिक्षण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

               कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग एकीकृत रूप से काम कार्य करें। यह मॉडल जिले के किसानों के आजीविका संवर्धन एवं विकास में मददगार साबित होगा। कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, खनिज अधिकारी राहुल सांडिल्य, उपसंचालक कृषि मधु अली, परियोजना अधिकारी ग्रामीण आजीविका बीडी भैंसारे एवं प्रदान संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!