22.2 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1506

बोर्ड परीक्षायें शांतिपूर्वक सम्पन्न हो रही हैं – मण्‍डला

               माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी को कक्षा बारहवी हिन्दी विषय के प्रश्नपत्र में 12073 परीक्षार्थियों में से 11836 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा शेष 237 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में बोर्ड की परीक्षायें कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से शांतिपूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न कराई जा रही है। परीक्षा केन्द्रों का जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल एवं विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दल के द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार समस्त परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों को उनके लिये निर्धारित परीक्षा केन्द्र एवं पुलिस थाना में समय पर उपस्थित होकर गोपनीय सामग्री का सुरक्षित परिवहन कराया गया। नकल प्रकरणों की संख्या निरंक रही। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थित कन्ट्रोल रूम के लिये अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों से लगातार सम्पर्क में रहकर उनके लिये निर्धारित दायित्वों का निर्वहन किया गया।

error: Content is protected !!