17.6 C
Mandlā
Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1506

‘पोहा के कटलेट’

: रानी झा बिहार

पोहा कटलेट
सामग्री –
पोहा – 2 कप
उबले आलू -3
कद्दू कस किया हुआ पनीर
कद्दू कस किया हुआ गाजर
गरम मसाला पाउडर
काली मिर्च पाउडर
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा अदरक (एक टुकड़ा)
बारीक कटी हरी मिर्च 2
नींबू का रस एक चम्मच
मैदा दो चम्मच
धनिया पत्ती बारीक कटी
ब्रेड कमबस आधा कप
तेल और नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा पानी से कुछ सेकंड के लिए धो लें.और 10 मिनट के लिए सुखने छोड़ दें.इसके बाद उबले हुए आलुओं को छीलकर उसे अच्छी तरीके से मैश कर लें। अब एक बर्तन में मैश आलू ,गाजर, पनीर, काली, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च,गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस डालें,और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।अब इस मिश्रण से कटलेट के लिए तैयार कर लें।
इसके लिए एक बाउल में मैदा लें और पानी डालकर घोल तैयार करें।उस घोल में काली और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर लें । कटलेट बनाने के लिए आलू वाले मिश्रण को पहले मैदे वाले पेस्ट में डुबायें और उसके बाद ब्रेड को कमबस पर रोल करें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे कटलेट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। कब इसे एक प्लेट में निकाल लें और धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

error: Content is protected !!