19 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1501

विद्युत कार्यालयों में जनसुनवाई में हुआ शिकायतों का निराकरण – मण्‍डला

               म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. लि. मण्डला (संचा./संधा) वृत्त कार्यालय, संभागीय कार्यालय मण्डला, बिछिया एवं अधीनस्थ उप संभाग एवं वितरण केन्द्र कार्यालय स्तर पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं विद्युत संबंधी अन्य शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिये शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की 140 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 105 विभिन्न शिकायतों का शिविर स्थल पर निराकरण कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया गया एवं शेष शिकायतें जो कि विद्युत सप्लाई, विद्युत देयकों में सुधार, बन्द, खराब मीटरों को बदलने अन्य शिकायतों के निराकरण पर भी तत्काल कार्यवाही की जायेगी। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि शिविर में विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को वृत्तांतर्गत समस्त कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित दिन, स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर समस्या का त्वरित निराकरण करा सकते हैं।

error: Content is protected !!