19 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1498

कलेक्टर ने किया तहसील न्यायालय का निरीक्षण – मण्‍डला

रेंडम आधार पर की फाईलों की जाँच

               बिछिया भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेंडम आधार पर फाईलों की जांच करते हुए फाईलों के संधारण को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणांे की संख्या अधिक है अतः प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों से जारी होने वाले आदेशों के अमल पर ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि न्यायालय की कॉज लिस्ट आरसीएमएस पोर्टल से जनरेट करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में जाकर अभिलेखों का अवलोकन भी किया तथा राजस्व महाभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।   

error: Content is protected !!