17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1486

रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार – मण्‍डला

मंडला जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सरपंच सीमा गोंटिया 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई हैं। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने आवेदक शिशु सिंधु भलावी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

बताया गया है कि ग्राम पंचायत बड़ी खैरी क्षेत्र में विधायक निधि से करीब 3.50 लाख की लागत के चबूतरा और बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ। जिसका निर्माण शिशु सिंधु भलावी ने किया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भुगतान प्रक्रिया के लिए सरपंच ने 20 हजार रिश्वत की मांग की थी।

शिशु सिंधु भलावी ने जिसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की। लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को सरपंच सीमा गोंटिया को बड़ी खैरी पंचायत भवन में पंच सिंधु भलावी से 18 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सरपंच पर लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

उक्त कार्रवाई में लोकायुक्त टीम में सुरेखा परमार डीएसपी लोकायुक्त जबलपुर, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर मंजू तिर्की सहित 5 अन्य सदस्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!