17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1484

नर्मदा जयंती की सभी तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करें – कलेक्टर – मण्‍डला

अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

               मां नर्मदा जन्मोत्सव की व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर योजना भवन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नर्मदा जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पर्व के पूर्व पूर्ण करें। नर्मदा जन्मोत्सव पर विविध आयोजन करने वाली समितियों के साथ बैठक कर आयोजनों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

               कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नर्मदा जन्मोत्सव पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था रखें। श्रद्धालुओं को गहरे पानी तक न जाने दें, आवश्यकतानुसार घाटों में बेरीकेटिंग करें तथा रस्सियां बांधें। कार्यक्रम स्थलों में अस्थाई शौचालय और चैजिंग रूम की व्यवस्था करें। निर्धारित साउंड सिस्टम के साथ कंट्रोल रूम रपटा घाट पर तैयार किया जाए। उन्होंने नर्मदा जन्मोत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

               कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर मंडला व महाराजपुर के प्रमुख चौराहे पर आकर्षक रंगोली बनाएं तथा दीवार लेखन करें। रपटा घाट में मेडिकल टीम के साथ एम्बूलेंस उपलब्ध रखी जाएं। विद्युत प्रवाह निर्बाध रखें। पेयजल की व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने नर्मदा जी के घाटों पर 12 से 21 फरवरी तक स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!