17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1481

कलेक्टर ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा – मण्‍डला

               10 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने हेलीपेड तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, फायरब्रिगेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न अधिकारियों के मध्य कार्यों का विभाजन करते हुए उनके दायित्वों का निर्धारण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!