17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1456

कलेक्टर ने की राजस्व महाभियान की समीक्षा – मण्‍डला

               कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व महाभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि महाभियान के दौरान राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। अभियान के तहत प्राप्त प्रकरणों के साथ साथ पूर्व से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी फोकस करें, योजना बनाकर कार्य करें। इस संबंध में उन्होंने दैनिक तथा साप्ताहिक लक्ष्य तय कर कार्य करने के निर्देश दिए।

               कलेक्टर ने कहा कि खसरों के नक्शा तरमीम कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है, सभी एसडीएम तहसीलवार समीक्षा करते हुए कार्य को जल्द पूर्ण कराएं। इसी प्रकार शतप्रतिशत हितग्राहियों की ईकेवाईसी सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर नेटवर्क की समस्या है वहां पर योजनाबद्ध रूप से मोबीलाइजेशन सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने गिरदावरी, वनाधिकार पट्टा, पीएम किसान निधि आदि के संबंध में भी तहसीलवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!