27.3 C
Mandlā
Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1451

शिवराज ने किया मंडला का दौरा दो सभाओं को किया संबोधित

मंडला : मंडला पहुंचते ही शिवराज सिंह चौहान माँ राजराजेश्वरी माता के दर्शन को गए। वहां पूजन-अर्चन पश्चात शक्ति केंद्र की बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता हर मतदाता के पास जाएं और केंद्र तथा राज्य की योजनाएं समझाएं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी बहनों से कह देना कि जब तक भाजपा की सरकार है तभी तक लाड़ली बहना योजना है। अगर कांग्रेस आ गई तो लाड़ली बहना योजना बंद कर देंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर किए जाने वाले 15 करणीय कार्य की जानकारी ली और बूथ विजय की प्रतिज्ञा दिलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को न मंडला जिले का तूफानी दौरा किया। अपने तीन घंटे के प्रवास के दौरान ने बिछिया के घुघरी और निवास के न मानिकसरा में जनसभा की। जिला मुख्यालय पर शक्ति केन्द्र पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। घुघरी और मानिकसरा की जनसभाओं में शिवराज ने लाड़ली बहना योजना से पचास प्रतिशत आबादी को साधने का प्रयास किया। उन्होंने प्रियंका गांधी के बहनों को न चप्पल, भाइयों को जूते पहनाता है वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा हाँ मैं पहनाऊंगा क्योंकि आदिवासी के पैर में कांटा नहीं गडने देंगे यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कांग्रेस के छलावे में न आएं। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का शोषण किया है। विकास की जितनी भी गाथा लिखी है। भाजपा ने लिखी है। उन्होंने कहा कि विकास के काम और जो 132 करोड़ की लागत से सडक़ बनने वाली है। घुघरी को तहसील का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया है। अभी चुनाव है। घोषणा नहीं हो सकती लेकिन घुघरी में महाविद्यालय और सलवाह को उप तहसील बनाएंगे।

error: Content is protected !!