16.6 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1444

संगम घाट को स्वच्छ करने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान – मण्‍डला

This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-1-1024x768.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-3-1024x768.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-2-1024x768.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-2-1-1024x576.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-1-1-1024x768.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is जनप्रतिनिधियों-और-अधिकारियों-ने-किया-श्रमदान-5-1024x768.jpeg

जिला प्रशासन की पहल पर 12 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को महाराजपुर संगम घाट में श्रमदान किया गया। नर्मदा बंजर संगम को स्वच्छ करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से श्रमदान किया। संगम पर बाढ़ के दौरान एकत्र हुई मिट्टी को भी श्रमदान के माध्यम से हटाते हुए स्थल को समतल किया गया। साथ ही पूरे संगम क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलीथिन सहित अन्य कचरा जैसी चीजों को हटाने की कार्यवाही की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता का महत्व बतलाते हुए उन्हें नगर तथा नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। महाराजपुर संगम घाट में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षदगण, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं एसडीएम सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। जिला प्रशासन के आव्हान पर अभियान के दौरान नर्मदा जी के विभिन्न घाटों को श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!