16.6 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1442

सी.एम.सी.एल.डी.पी. समाजकार्य के विद्यार्थियों श्रमदान किया – मण्‍डला

पुलिस थाना महाराजपुर में शैक्षणिक भ्रमण के लिए समाजकार्य के विद्यार्थी पहुंचे

समाजकार्य स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग के कार्यों को समझा

            म.प्र. जन अभियान परिषद जिला मंडला द्वारा माँ नर्मदा के अवतरण दिवस के पूर्व संगमघाट महाराजपुर में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता अभियान के बाद मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता को विकास कार्यक्रम समाजकार्य के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना महाराजपुर शैक्षणिक भ्रमण के लिये पहुंचे। थाना में उप निरीक्षक परमार ने सभी विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यशैली, यातायात के नियम, महिला सशक्तिकरण के लिये बनाये गये कानून एवं साइबर क्राइम के विषय पर विस्तार से बताया। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में समाजकार्य स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थी, प्रस्फुटन-नवांकुर समितियों के प्रतिनिधियों के साथ मंडला विकासखंड के परामर्शदाता रागिनी हरदहा, दीपा श्रीवास, संतोष रजक और लालाराम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!