15.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1431

29 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंडला, निवास एवं बिछिया विधानसभा में होंगे आयोजन

प्रभारी कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

            प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मंडला सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में मंडला, निवास तथा बिछिया विधानसभा मुख्यालय में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, स्क्रीन आदि की बेहतर व्यवस्था रखें। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाएं। कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। श्री कूमट ने निर्देशित किया कि विकासखंड मुख्यालय तथा जिन पंचायतों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण हो रहा है वहां पर भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देखने-सुनने की व्यवस्था करें। बैठक में ईईपीआईयू जीपी पटले, डीडीए मधु अली, ईईआरईएस गीता आर्मो, एसी जिला पंचायत क्षमा सराफ सहित संबंधित उपस्थित रहे। बैठक में समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरपालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

error: Content is protected !!