29.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1387

संत विनोबा दर्शन पुस्तक का विमोचन किया

संत विनोबा भावे का जीवन आज भी समाज का मार्गदर्शन करता है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संत विनोबा भावे का जीवन आज भी समाज का मार्गदर्शन करता है। इंदौर की पत्रकारिता के पर्याय प्रभाष जोशी ने साठ के दशक में संत विनोबा की पद यात्रा के दौरान इन्दौर प्रवास पर जो रिपोर्टिंग की थी, वह एक दस्तावेज़ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इन संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘विनोबा दर्शन- विनोबा के साथ 39 दिन’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इन्दौर सभी शहरों को यह प्रेरणा देता है कि परोपकार के किसी भी कार्य पर एक आह्वान भर से सभी इंदौरवासी एकजुट हो जाते हैं। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में इंदौर रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और आमजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!