41.3 C
Mandlā
Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 1372

प्रत्येक मंगलवार को लगेगा शिविर – मण्‍डला

विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं विद्युत संबंधी अन्य शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिये वृत्त, संभाग, उप संभाग एवं वितरण केन्द्र कार्यालय स्तर पर संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन समस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा। अधीक्षण अभियन्ता (संचा./संधा.) मण्डला, मो. अयूब खान ने बताया कि शिविर में विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जायेगा। उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित दिन, स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर समस्या का त्वरित निराकरण करा सकते हैं।

error: Content is protected !!