21.7 C
Mandlā
Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 136

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्रावास की छात्राओं के साथ दीपावली मनाई

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने “हर घर दिवाली उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी बालिका छात्रावास मंडला की छात्राओं के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। उन्होंने सभी छात्राओं को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना कर फुलझड़ियाँ जलाई। बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा ग्रीटिंग्स कार्ड बनाकर अतिथियों को भेंट किया गया। छात्राएं दीपावली त्यौहार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दीपावली मनाकर बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!