22.3 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1357

दा वायरल समाचार

वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज

            राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत 7 मार्च  2024 से जिला मण्डला अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामु.स्वा. केन्द्र में वयस्क बीसीजी टीकाकरण का शुभारंभ जनप्रतिनिधि (सांसदगण एवं विधायकगण) के विशिष्ठ आतिथ्य एवं कलेक्टर की उपस्थिती में वयस्क बीसीजी टीकाकरण हेतु योग्य लाभार्थियों को बी०सी०जी० का टीका लगाकर किया जाएगा। वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन के लक्ष्य प्राप्ति की ओर एक बड़ा कदम है। वयस्क बी.सी.जी. टीकाकरण अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में पात्र व्यक्तियों को एडल्ड बीसीजी वेक्सिनेशन किया जाएगा जिसमें टीबी के मरीजों के संपर्क में आये व्यक्ति। पूर्व में टीबी का उपचार ले चुके व्यक्ति। बीएमआईढ<18KG/एम2 के व्यक्ति। 60 वर्ष से अधिक के आयु समूह के व्यक्ति। स्वप्रतिवेदित धूम्रपान कर रहे व्यक्ति तथा स्वप्रतिवेदित मधुमेह के मरीज हैं।

बैठक आज

            आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14-मण्डला (अजजा) में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होते ही संपादित की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में 7 मार्च 2024 को दोपहर 12:30 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों की उपस्थिति अनिवार्य है।

error: Content is protected !!