18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1346

’लगवा लो तुम टीका बी.सी.जी. टीका’ गीत लोकार्पित (मण्‍डला समाचार)

               बीसीजी टीका के लिए जनसामान्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से गीतकार एवं गायक श्याम बैरागी द्वारा तैयार किए गए गीत ’लगवा लो तुम टीका बी.सी.जी. टीका’ गीत का विमोचन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम द्वारा किया गया। गीत में टी.बी. के पूर्व मरीज, टी.बी. मरीजों के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले लोग एवं मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को टी.बी. से सुरक्षित रहने के लिए जागृत करने वाले संदेश को बखूबी पिरोया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने गीत की सरल सहज भाषा की सराहना करते हुए इसे जन-जन में प्रचारित प्रसारित करने की बात कही। शासकीय योजनाआंे के गीतकार एवं गायक श्याम बैरागी की ये 56वी ऑडियो सीडी है। आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतेंद्र झारिया, यू.एन.डी.पी. के पी.ओ.डॉ. अतुल करकरे, संभाग जबलपुर, डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर सहित विभाग के अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

error: Content is protected !!