18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1336

बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

कन्या महाविद्यालय रीवा में रोजगार मेले का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य की बेटियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इसके विस्तार और विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा। उप मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय में सोलर पैनल लगाने तथा खेल गतिविधियों के विकास के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैरियर मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और स्व-रोजगार मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया।

error: Content is protected !!