17.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1330

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

स्व. माधवराव सिंधिया की 79वीं जयंती पर आयोजित भजन संध्या में हुए शामिल

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की 79वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अम्मा महाराज की छत्री पहुँचे और भजन संध्या में शामिल हुए। स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मगुरुओं एवं संतजन का पुष्पहारों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भजन संध्या में मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर, श्रीमती संध्या राय, महापौर डॉ शोभा सिकरवार , पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, बालेन्दु शुक्ल, श्रीमती इमरती देवी, भारत सिंह कुशवाह और जन-प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्वालियर- चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सिंधिया जी की 79वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन एवं ग़ज़ल गायक राजेन्द्र पारिक एवं उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।

error: Content is protected !!