17.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1327

बी.सी. सखी का प्रशिक्षण संपन्न

          सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला में महिलाओं को बी.सी. सखी का 6 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें कुल 22 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। महिलाओं को बैंक से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा भी हुई जिसमें सभी 22 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे और सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में डायरेक्टर राजेश रॉय, कार्यक्रम समन्वयक राजीव शर्मा, एफएलसीसी के.के. अवस्थी, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव आरसेटी स्टॉफ उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!