17.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1324

रेंडम आधार पर करें खाद्य सामग्रियों की जांच

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

               जिला स्तरीय सलाहकार समिति (खाद्य सुरक्षा) की बैठक कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा किये गये कार्य, उपलब्धि एवं क्रियान्वन के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रेंडम आधार पर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करें। अमानक पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। व्यापारियों को स्तरीय खाद्य सामग्री के विक्रय हेतु प्रेरित करें। इसी प्रकार स्कूलों में हेल्थक्लब के गठन की कार्यवाही करें। स्कूल, आंगनवाड़ी तथा छात्रावासों में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता तांडेकर सहित संबंधित अधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!