35.4 C
Mandlā
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 1314

रेत एवं मुरूम के अवैध कार्य में संलिप्त 2 वाहन जब्त – मण्‍डला

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में तहसील मण्डला अन्तर्गत खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध उत्खनन, परिवहन में संलिप्त वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 3127 को 7 फरवरी 2024 एवं वाहन क्रमांक एमपी 51 एबी 3162 को खनिज विभाग द्वारा जब्त कर शासकीय अभिरक्षा संबंधित थाना मण्डला एवं थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया।

error: Content is protected !!