27.1 C
Mandlā
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 1305

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 131 आवेदन – मण्‍डला

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट तथा अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 131 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।  

जनसुनवाई में स्वामी सीताराम वार्ड निवासी फिजा बानो ने पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत बैंक से लोन दिलाने के संबंध में, कटंगाटोला निवासी हरीराम चंद्रौल ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु, ग्राम लिमरूआ निवासी सरजू जंघेला ने त्रुटि सुधार कराने के संबंध में, ग्राम गैतरा निवासी अमरू लाल ने सीमांकन करवाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

error: Content is protected !!