31.5 C
Mandlā
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 1247

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि के लिये सर्वे तत्काल करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आज हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के दृष्टिगत सर्वेक्षण सहित प्रभावित किसानों को राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने अतिवर्षा तथा ओलावृष्टि से आंशिक नुकसान की जानकारी दी है। प्रदेश में कुछ स्थानों से अतिवर्षा से फसलों के कुछ नुकसान के समाचार प्राप्त हुए हैं।

error: Content is protected !!