24.8 C
Mandlā
Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 1215

सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है – संजय कुशराम

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम टाऊनहॉल में किया गया आयोजन

               देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से महिलाओं के सम्मान, उन्हें आत्म निर्भर बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु देश भर की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकासखंड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर देखा एवं सुना गया। जिला स्तर का कार्यक्रम नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी तथा स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत से समाज में अपनी पहचान बनाई है वे आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है तथा उनमें आत्म विश्वास बढ़ा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आगे बढने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प महिलाओं को लखपति बनाने का है जिसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार प्रयास जारी है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को हितलाभ का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!