14.6 C
Mandlā
Tuesday, November 10, 2026
Home Blog Page 1205

63 करोड़ 50 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 2 अप्रैल तक 6 करोड़ 58 लाख 53 हजार 49 रूपये नगद राशि सहित 63 करोड़ 50 लाख 16 हजार 304 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 11 लाख 32 हजार 859 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 17 करोड़ 95 लाख 55 हजार 629 रूपये है।

इसी तरह 14 करोड़ 34 लाख 35 हजार 955 रूपये मूल्य के 10 हजार 285 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 3 करोड़ 92 लाख 71 हजार 21 रूपये मूल्य की 199 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 20 करोड़ 69 लाख 650 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंटस् आदि) जब्त की गई हैं।

error: Content is protected !!