31.7 C
Mandlā
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 1192

एमसीएमसी टीम एवं कंट्रोल रूम प्रभारियों का प्रशिक्षण 12 मार्च को

सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण 15 को

            लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों के निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

            जारी आदेश के अनुसार एमसीएमसी टीम का प्रशिक्षण 12 मार्च 2024 को दोपहर 3:30 बजे से तथा जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तर के कंट्रोल रूम प्रभारियों एवं सिंगल विंडो सिस्टम हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण शाम 4:30 बजे से आयोजित किया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों के सत्यापन तथा मैपिंग आदि के संबंध में सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण 15 मार्च 2024 को प्रातः 10:30 बजे से होगा। उक्त सभी प्रशिक्षण जिला योजना भवन में होंगे। संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!