33.7 C
Mandlā
Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 1089

स्ट्रीट वेंडर्स से भेंट कर दी गई वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी

            लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में नगरीय क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका परिषद मंडला के जागरूकता दल ने वार्ड क्रं. 18 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड तथा वार्ड क्रं. 19 जवाहर वार्ड में दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स से संपर्क किया और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते हुए परिचय पत्र न होने की स्थिति में वैकल्पिक 12 दस्तावेजों की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता दल के सदस्यों ने वार्ड के निवासियों से गृह भेंट करते हुए आगामी 19 अप्रैल को शतप्रतिशत मतदान की अपील की।

पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

            गृह संपर्क के दौरान बताया गया कि जो मतदाता वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा। वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

error: Content is protected !!