38.9 C
Mandlā
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 1049

चेट्रीचंड महोत्सव में वाहन रैली के माध्यम से नैतिक मतदान की अपील

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी इसमें अच्छा सहयोग मिल रहा है। बुधवार को सिंधी समाज के द्वारा वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्म उत्सव श्री चेट्रीचण्ड महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिंधु नवयुवक मंडल के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली के दौरान लोगों से आगामी 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने एवं लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता करने की अपील की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक जन मौजूद रहे

error: Content is protected !!