27.5 C
Mandlā
Wednesday, April 15, 2026
Home Blog Page 1024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सागर के जिला पंचायत सीईओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के नोडल अधिकारी पी.सी. शर्मा द्वारा स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत के पोस्टर और सीडी का विमोचन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “जय मतदाता, जय जय मतदाता” गीत लिखने पर श्री शर्मा को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी जिला पंचायत सीईओ/ स्वीप नोडल अधिकारियों से नवाचारों के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में और तेजी लाने का आग्रह किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके।

error: Content is protected !!