27.3 C
Mandlā
Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 101

जिला स्तरीय नशामुक्त समिति की बैठक संपन्न

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में जिला स्तरीय नशामुक्त समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नशामुक्त जिला बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नशे से बचाव के लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जहां से नशा उपलब्ध हो रहा है उन्हीं स्थानों चिन्हित कर उन पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान कलेक्टर ने शपथ भी दिलाई। बैठक में जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रोहित बड़कुल सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!