
मंडला। श्रीमती अन्नू भारतीया निवासी ग्राम पंचायत जंतीपुर जनपद पंचायत व जिला मंडला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बने पक्के मकान में रहकर बहुत प्रसन्न है। उसके लिए पक्के आवास भवन में रहना एक सपने के समान था, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने इस सपने को साकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि उसका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था, उनके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। वह अपने पति के साथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उनका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। उन्होंने बताया कि मजदूरी से इतने रूपए-पैसे नहीं मिलते थे कि वे अपना पक्का मकान बना सके। कच्चे मकान में रहने में उन्हें बहुत परेशानी होती थी। कच्चे मकान में प्रतिवर्ष कवेलू बदलना पड़ता था। कच्चे मकान की छत में प्रतिवर्ष लकड़ियां भी बदलनी पड़ती थी। कच्चे घर की नियमित रूप से लिपाई और छपाई करनी पड़ती थी। कच्चे मकान में बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था, ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं घर के अंदर प्रवेश करती थी, गर्मी के मौसम में भी अधिक गर्मी पड़ती थी। जिसके कारण उसका परिवार कच्चे मकान में बहुत परेशान रहता था। उनके पास रूपए पैसे नहीं होने के कारण पक्का मकान बनाना सपनों के समान था।
श्रीमती अन्नू भारतीया ने बताया कि एक दिन उसे ग्राम पंचायत से सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के लिए स्वीकृत कर लिया गया है। इस योजना से उसके लिए पक्का आवास भवन बनाया जायेगा यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई। ग्राम पंचायत द्वारा उसके लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का भवन बनाने के लिए आवास की राशि स्वीकृत की गई। मनरेगा से 95 दिवस की मजदूरी का लाभ मिला। इससे ग्राम पंचायत जंतीपुर में उसका प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का भवन बन गया है। श्रीमती अन्नू भारतीया अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बने पक्के मकान में रहने लगी है। उन्होंने बताया कि अब उसका पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो गया है। पक्के मकान में रहने के कारण बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से उसे मुक्ति मिल गई है। अब वह प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बने पक्के भवन में रहकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
