21.6 C
Mandlā
Monday, February 10, 2025
The viral
Homeमध्यप्रदेशजिले की सौन्दर्यता और स्वच्छता के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है -...

जिले की सौन्दर्यता और स्वच्छता के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है – मंत्री संपतिया उइके

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शहर के सौन्दर्यीकरण में व्यापारियों के प्रयासों की प्रसंशा की

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गौशाला आमानाला में वृक्षारोपण किया

मंडला। प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि 10 करोड़ की लागत से नर्मदा नदी के घाटों का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इससे नर्मदा नदी के घाटों की सुंदरता बढ़ेगी और नगरवासी सुकून के पल यहां बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि मंडला जिले को आदर्श जिला बनाया जायेगा जिससे इसकी पहचान पूरे देश में हो सके। इसके लिए सभी जिलेवासियों की सहभागिता जरूरी है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज गौशाला आमानाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर जैन मुनि को प्रणाम किया, गौशाला में गायों को अपने हाथों से लड्डू और फल खिलाए। इसके बाद गौशाला प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर गौशाला में पक्की सड़क का निर्माण करने की बात कही। जिससे गौशाला में आवागमन सुविधाजनक हो सके। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में सभी से अपील की कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं और उसकी सुरक्षा भी करें। 

            मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जबलपुर से रायपुर तक शानदार फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। फोरलेन सड़क का निर्माण जिलेवासियों के लिए शानदार सौगात होगी। फोरलेन का निर्माण होने से जिलेवासियों का महानगरों तक शानदार सफर होगा और समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मंडला होते हुए डिंडोरी तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। इस प्रकार से मंडला जिले में आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि मंडला तहसील के लिए नवीन भवन का निर्माण नेहरू स्मारक के पास किया जायेगा। इसी प्रकार से नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण करने की कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि व्यापार को बढ़ाने की दृष्टि से नगर पालिका मंडला में 100 दुकानों का निर्माण करने की कार्य योजना बनाई गई है। इससे नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी।

            मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि शहर के माध्यम में स्थित जेल को भी शहर से बाहर स्थापित किया जायेगा। जेल की जमीन खाली होने पर वहा की भूमि के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई जायेगी। उन्होंने बंजर क्लब को भी अपडेट करने की बात कही। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि शहर के मध्य में स्थित उद्यानिकी विभाग को भी अन्यत्र स्थापित किया जायेगा। उक्त भूमि में शहर के बच्चों के खेलने के लिए एक भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होने बताया कि बस स्टेंड को भी स्थांनातरित करके गाजीपुर में स्थापित किया जायेगा। इससे शहर की आवागमन व्यवस्था दुरुस्त होगी। उन्होंने बताया कि मंडला जिले के लोगों को रोजगार मिले उन्हे रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए मोहनिया में 62 एकड़ जमीन उद्योग के लिए दी गई है। इससे मंडला जिले में उद्योग स्थापित होंगे और यह जिला औद्योगिक जिले के रूप से जाना जायेगा।

       मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि शहर वासियों के द्वारा स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि मंडला शहर की पहचान साफ सुथरे शहर के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के अव्हान पर व्यापारियों ने शहर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। शहर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा का प्रबंध किया जायेगा जिससे पौधों को कोई हानि न हो। शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए व्यापारियों ने जो कार्य प्रारंभ किए हैं। उन्होंने इसकी उन्होंने जमकर प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि सकल दिगंबर जैन समाज इसी प्रकार से गौशाला को संचालित करने का काम करें। इसके लिए आप लोगों की हरसंभव मदद की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
The Viral Patrika

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!