24.6 C
Mandlā
Sunday, June 22, 2025
The viral
Homeमध्यप्रदेशबस स्टेण्ड मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम

बस स्टेण्ड मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम

मंडला।  हब फोर एपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अतंर्गत वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा नगर परिक्षेत्र (बस स्टेण्ड) मण्डला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। घरेलू हिंसा एवं दण्डात्मक उपायों की जानकारी दी गई। महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिये प्रेरित किया गया। महिलाओं के कानून और उनके अधिकार के बारे में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर हब फोर एपावरमेंट ऑफ वुमेन के बारे में जानकारी दी गई। 1 जुलाई 2024 से लागू 3 नये कानूनों की जानकारी एवं महिलाओं को किसी भी प्रताड़ना से उबरने के लिये संचालित संस्थायें, डायल 100, सीएम हेल्पलाईन 181 और निकटस्थ थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी शोषण को रोकने के लिये निजी व सरकारी संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति के गठन की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
The Viral Patrika

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!