21.6 C
Mandlā
Monday, February 10, 2025
The viral
Homeमध्यप्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाघराजी में संभागायुक्‍त श्री वर्मा ने...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाघराजी में संभागायुक्‍त श्री वर्मा ने रोपित किए पौधे (जबलपुर समाचार)

संभागीय कमिश्‍नर अभय वर्मा ने आज 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस व नमामि गंगे योजना के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जबलपुर के सौजन्य से  बाघराजी तालाब में सांकेतिक रूप से दो पौधों का रोपण किया। इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि बारिश के समय यहां पर वृहद स्तर पर पौधा रोपण आभियान चलाएं, साथ ही इस कार्य में अधिक से अधिक समाज की भागीदारी भी होनी चाहिए तभी पौधों को सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास अरविन्द यादव, ज़िला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रदीप कुमार तिवारी, विकास खंड समन्वयक विवेक मिश्रा व नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाघराजी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा सांकेतिक रूप से पौधारोपण का कार्यक्रम मॉडल हाई स्कूल में आयोजित किया गया है।  उल्‍लेखनीय है कि जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण आभियान के अंर्तगत सतत रुप से पौधारोपण एवं जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में डॉक्टर जितेंद्र जामदार पूर्व उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद एवं वरिष्ठ समाज सेवी के मुख्य आतिथ्य में चंपा एवं पांच अन्य पौधो का रोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम के संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद जबलपुर रवि प्रसाद बर्मन, ज़िला समन्वयक प्रदीप कुमार तिवारी, प्राचार्य डॉक्टर मुकेश तिवारी डाक्टर गिरीश मेहराल सहित स्थानीय मेंटर्स एवं नवांकुर संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
The Viral Patrika

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!