25.9 C
Mandlā
Monday, January 13, 2025
The viral
Homeमध्यप्रदेशसहायक कलेक्टर ने किया नि:शुल्क जेईई व नीट कक्षाओं का अवलोकन (नरसिहंपुर...

सहायक कलेक्टर ने किया नि:शुल्क जेईई व नीट कक्षाओं का अवलोकन (नरसिहंपुर समाचार)

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में नि:शुल्क जेईई व नीट की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। सहायक कलेक्टर शुभम यादव ने नि:शुल्क जेईई व नीट की कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने यहां विद्यार्थियों सौम्या नेमा, साक्षी वर्मा, वंश रजक, अनादि पटेल से कोचिंग के संचालन में शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि यहां नि:शुल्क मार्गदर्शन से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़ रहा और परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ रहा। जिला प्रशासन द्वारा संचालित मार्गदर्शन कक्षा को विद्यार्थियों के हित मे बताया। सहायक कलेक्टर श्री यादव ने फिजिक्स का अध्यापन कराया। उन्होंने गति के समीकरण पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए गति के समीकरण आधारित आकिंक प्रश्न हल कराए और विद्यार्थियों को मोटिवेशन दिया गया।

      इस दौरान फिजिक्स का अध्यापन इकबाल कुरेशी, प्राचार्य विषय प्रभारी गणित आरके श्रीवास्तव, उमाशि सह प्रभारी गणित अभिनव लखेरा, केमिस्ट्री आरएन रावत, बायोलॉजी बालकृष्ण चौधरी मौजूद थे।

      उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में नि:शुल्क जेईई व नीट की कक्षाओं का संचालन प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को अलग- अलग विषयों के लिए नियुक्त विषय- विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी व नोडल अधिकारी प्राचार्य जीएस पटेल द्वारा सतत अवलोकन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
The Viral Patrika

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!